केकड़ी के बाबा रामदेवजी मंदिर से चांदी का छत्र चोरी, समाज में रोष*
*केकड़ी के जुवाड़िया मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में मूर्ति से करीब 70 से 100 ग्राम वजनी चांदी का छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है।*
*जानकारी के अनुसार सुबह पुजारी पूजा-पाठ कर करीब 8 बजे घर चला गया था, उस समय छत्र मूर्ति पर ही लगा हुआ था। करीब दो घंटे बाद जब पुजारी वापस मंदिर पहुंचा तो मूर्ति से छत्र गायब मिला। इसके बाद पुजारी ने आसपास के लोगों को बुलाकर घटना की सूचना दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।*
*घटना के बाद समाज के लोग एकत्रित हुए और पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान नाथू उस्ताद, कवि देवकरण मेघवंशी, देवी लाल कटारिया, अध्यक्षओम प्रकाश, पत्रकार राजेश मेघवंशी, लालचंद पापड़वाल, किशन पचौरी, हरिप्रसाद सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।*
*केकड़ी शहर थानाधिकारी अनिल शर्मा ने मामले में आश्वासन दिया है कि चोरी के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है।*









