केकड़ी -सरवाड़ 17 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*अमृतारामजी की कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोनेकी चेन चोरी करने के मामले में सरवाड़ थाना पुलिस ने दो महिलाआरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की एक चेन बरामद करने मेंसफलता हासिल की है। दोनों आरोपी महिलाएं दिल्ली की रहनेवाली हैं, जिन्हें कोटा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि दरगाह रोड सरवाड़निवासी माया देवी माली एवं आदशर्श नगर सरवाड़ निवासी विमलादेवी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि27 मई 2026 को वे खीरीयागेट स्थित माली भवन में अमृतारामजी की कथा सुनने गई थीं। कथाके दौरान दोनों के गले में सोने की चेन थी, लेकिन कारयक्रम समाप्तहोने के बाद बाहर निकलते समय उन्हें चेन गायब मिली। इस परपुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षकअजमेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील तथावृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निर्देशन में गठित टीम नेसीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकीएवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चांदनी पत्नी शशि (39) निवासीबुध नगर, इन्द्रपुरी , मध्य दिल्ली तथा अम्बिका पत्नी रमेश कुमार(38) निवासी मदनगीर, डॉ. अम्बेडकर नगर, दक्षिण दिल्ली को कोटासे गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों कीनिशानदेही पर चोरी की गई एक सोने जैसी धातु की चेन बरामद कीगई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मेंभेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी -चांदनी पत्नी शशे, निवासी बुधनगर, इन्द्रपुरी, मध्य दिल्ली। अम्बिका पत्नी रमेश कुमार, निवासीमदनगीर, डॉ. अम्बेडकर नगर, दक्षिण दिल्ली । पुलिस टीम कार्रवाई मेंथानाधिकारी रामपाल शममा, उप निरीक्षक योगेश कुमार, कांस्टेबलशुभकरण, दातार सिंह, हरिराम, कमलेश तथा महिला कांस्टेबलचिन्ता की विशेष भूमिका रही।*

