वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर उमड़ा जनसैलाब व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान।*

*केकड़ी, 17 जून(जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान एवं शौर्य के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को केकड़ी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप सर्किल पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुई। मुख्य कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ मिथिलेश गौतम , क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम, जय राजपूताना संघ अध्यक्ष भँवर सिंह रेटा, भँवर सिंह पलाड़ा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय खो खो संघ, होनहार सिंह सापून्दा निवर्तमान प्रधान, शैलेन्द्र सिंह पिपलाज पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सावर, नारायण सिंह राठौड़ सरवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह जी, श्री क्षत्रिय सभा संस्थान अध्यक्ष अंबिका चरण सिंह, क्षत्रिय समाज विकास संस्थान अध्यक्ष गोपाल सिंह कादेड़ा व राव आनंद सिंह जूनिया मंचासीन रहे। सभा के मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह पिपलाज ने बताया कि समारोह में प्रतिभाओं व पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि उमेश उत्साही ने महाराणा प्रताप के ऊपर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री मिथिलेश जी गौतम ने कहा कि भारतीय इतिहास को तत्कालीन समय में तोड़ मरोड़ कर लिखा गया हैं। इसको वर्तमान में सरकार के द्वारा ऐतिहासिक तथ्यों की सही जानकारी भावी पीढ़ी को दी जानी चाहिए। भँवर सिंह जी रेटा ने बताया कि वर्तमान में जय राजपूताना संघ द्वारा 1100 राजपूत महिलाओं को विधवा पेंशन दी जा रही हैं। भँवर सिंह जी पलाड़ा ने कहा कि क्षत्रियों को अपने इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान समय के अनुसार कार्य करने चाहिए। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह जी बगड़ी ने कहा कि भारतीय इतिहास में राजस्थान का इतिहास सर्वोपरि हैं। उन्होंने उदाहरण के माध्यम से बताया कि महाराणा प्रताप राजस्थान ही नहीं अपितु विश्व में भी पूजनीय हैं। क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने समाज से अपील की कि युवाओ को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। समारोह के अन्त में भूपेन्द्र सिंह जी शक्तावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपप्रधान प्रभाकरण सिंह, तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौसला, मोड़ सिंह राणावत, बृज राज सिंह कोहड़ा, दुर्गा सिंह पिपलाज, शंकर सिंह गौड़, दशरथ सिंह भराई, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, महेन्द्र सिंह भराई, शक्ति सिंह हरपुरा, भगवान सिंह निमोद, घीसू सिंह भाटी, नरेन्द्र सिंह कनई, विक्रम सिंह नयावास, भगवान सिंह उनियारा, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, सहित काफी संख्या में राजपूत समाज व अन्य समाज के महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बहादुर सिंह पिपलाज ने किया।*

Leave a Comment