अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, विशेष योग सत्र आयोजित*

*केकड़ी 09 जून (पवन राठी )*
*आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में संचालित नियमित योग कक्षा के दौरान आज विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में योग साधकों ने विभिन्न योगासनों के साथ आकर्षक योग नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।*
*कार्यक्रम के दौरान हाल ही में केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर को* *सफल बनाने में योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।*
*प्रातःकालीन सत्र में पतंजलि योग समिति प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने उपस्थित* *महिला-पुरुष साधकों को विविध योगासन, सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।* *साथ ही विशेष रूप से योग नृत्य के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उन्होंने सभी साधकों से आह्वान किया कि 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।*
*इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी का साफा बंधवाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी क्रम में भारत स्वाभिमान प्रभारी सत्यनारायण सोनी, सह प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा प्रभारी राजेन्द्र विजय, सह शिक्षक नोरतमल मूंदड़ा, महिला प्रभारी रेखा रिंकू विजय एवं निर्वतमान प्रभारी रक्षा विजय, कर्मठ कार्यकर्ता पदम सांखला का भी ओपरणा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।*
*वहीं गांधी पार्क योग परिवार की ओर से माहेश्वरी महिला संगठन की परामर्शदात्री आभा बेली, अध्यक्ष कोमल राठी, सचिव अनिता राठी, उपाध्यक्ष सावित्री राठी एवं कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी का पतंजलि योग पीठ का दुपट्टा ओढ़ाकर बहुमान किया गया।*
*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों की उपस्थिति रही और सभी ने योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।*

Leave a Comment