केकड़ी -मालपुरा 01 जून (पवन राठी )*
*केकड़ी के अजमेरी गेट दीपक ट्रेडर्स व्यवसाय से जुड़े हरीशसिंधी, पुत्र स्वगीय शीतलदास सिंधी की मालपुरा के पास हुए भीषणसड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरीश सिंधीपरिवार सहित घूमने के बाद रविवार देर रात करीब 1 बजे जयपुर से केकड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान मालपुरा क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसा इतना भीषण था कि हरीश सिंधी की मौकेपर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में उनकी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें जयपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन उनका पुत्र दीपक चलारहा था, । हादसे की सूचना से परिवार, व्यापारिक समाज और शहरमें शोक की लहर फैल गई।*
*घायल महिलाए जयपुर रेफर : देर रात लगभग 1 बजे जबवे कार से वापस लौट रहे थे, तभी डिग्णी थाना क्षेत्र में अंविकानगr के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई हादसे में हरिश सिंधी, उनकी पत्नी प्रिया व पुत्र वधु हीर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम्बुलेंस की मदद से मालपुरा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरीश सिंधी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रिया व हीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुट रेफर किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।*










