केकड़ी 27 मई (पवन राठी )*
*गुलगांव विवाद मामले ने पकड़ा तूल, सरकारीसंपत्ति की सुरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापनहाल ही में गुलगांव में सरपंच एवं ग्रामीणों के बीचहुए विवाद का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहाहै। इस मामले में सरपंच नीरज चौधरी के समर्थन में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने के बाद अब गुलगांवके ग्रामीणों ने भी आज केकड़ी उपखंड मुख्यालय पर विरोध रैली निकाली और उपखंड अधिकारी सुरेशकुमार बलाई को अतिरितक्त जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने गुलगांव बस स्टैंड पर पानी की प्याऊ पुनः बनवाने,सभी सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने साथ ही ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड एवं भ्रृष्टाचार की जाँच करवाने एवम ग्राम पंचायत प्रशासक को हटवाने जैसी मांगे ज्ञापन मे शामिल थी l*
*इससे पूर्व गुलगाँव से सेंकड़ो की संख्या मे आये ग्रामीणों (महिला पुरुषो )नें अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया एवम ADM के कार्यालय मे नहीं होने पर रैली के रूप मे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पंहुचे वंहा विरोध प्रदर्शन किया एवम उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार को ADM के नाम का ज्ञापन सौंपा l*
*इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस जाप्ता तेनात रहा l*




















