*केकड़ी 26 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी सिटी थाना क्षेत्र के पुरानी केकड़ी स्थितगुजराती मोहल्ले में दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रुपए की नकदी एवं सोने-चांदी के गहनों की लूट की वारदात कोअंजाम दिया।* *जानकारी के अनुसार घटना के समयघर में सिर्फ सास और बहु मौजूद थीं, तभी दो अज्ञातनकाबपोश बदमाश घर में घुसे और दोनों महिलाओंको चाकू दिखाते हुए धमकाकर घर में रखी लाखोंरुपए को नकदी और सोने-चांदी के कीमती गहने लेकरफरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी*
*अनिल कुमार शर्मा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे औरघटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटनास्थल केआसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालअज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।*
*इस सम्बन्ध मे शैलेश झंवर द्वारा सिटी पुलिस को चोरी की तहरीर वास्ते FIR दीं है l*

















