तहसीलदार बंटी राजपूत नें खोला पूर्व SDO सागवान के खिलाफ मोर्चा -मुख्यमंत्री के नाम आरोपों का ज्ञापन ADM व SDO को सौंपा*

*केकड़ी 21 मई (पवन राठी )*
*आज दिनांक 21/5/26 को तहसील कार्यालय केकड़ी के समस्त फील्ड एवं ऑफिस स्टाफ, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्व SDM केकड़ी दीपांशु सांगवान के विरोध में विभागीय एवं दंडात्मक कार्यवाही हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर केकड़ी व उपखण्ड अधिकारी केकड़ी श्री सुरेश कुमार RAS को मुख्यमंत्री राज. सरकार के नाम ज्ञापन सुपुर्द किया। ज्ञापन में समस्त कार्मिकों द्वारा राजस्व विभाग की छवि खराब करने, गलत तथ्य मीडिया में वायरल करवाने, बिना तथ्य आधारित दूषित जांचें कर प्रशासन की छवि धूमिल करने, अधीनस्थ कर्मियों पर दबाव बनाकर सक्षम न होने पर भी हस्ताक्षर करवाने, बिना प्रोसेस कर दबाव में कार्य करवाना, भ्रष्टाचार आदि बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही हेतु लिखा है।ज्ञापन देते समय तहसील स्टाफ के समस्त कर्मचारी व तहसीलदार केकड़ी, नायब तहसीलदार बघेरा, नायब तहसीलदार कादेड़ा, समस्त गिरदावर, समस्त पटवारी, सहायक कर्मचारी, बाबूगण, एकाउंटेंट, TRA एवं नगरपालिका कार्मिक शामिल रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें