पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा पंहुचे घटना स्थल पर*
*सावर क्षेत्र के रात्या गांव में* *सनसनी, कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे हमलावर; पुलिस जाप्ता तैनात*
*केकड़ी 21 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी-सावर थाना क्षेत्र के रात्या गांव में जमीनी विवाद को लेकर* *हिंसक संघर्ष और फायरिंग की घटना सामने आई है। घटियाली ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित खेत पर बने* *मकान में बैठे एक ही परिवार पर हमला कर दिया गया, जिसमें एक* *पुरुष सहित चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तनावपूर्ण माहौल बन गया।*
*घायल रामप्रसाद गुर्जर पुत्र चुन्नीलाल गुर्जर ने बताया कि गांव के शिवराज मीणा से उनका लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते सात-आठ वाहनों में सवार होकर करीब ढाई दर्जन लोग मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग होने का भी आरोप लगाया गया, जिसमें रामप्रसाद को गोली लगने की बात सामने आई है।*
*हमले में रामप्रसाद गुर्जर और रूपा देवी पत्नी कालूराम गुर्जर को सावर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि चकोली पुत्री रामप्रसाद, बादाम देवी पत्नी रामपाल तथा लाडा देवी पत्नी स्वर्गीय देवीलाल को गंभीर हालत में केकड़ी रेफर किया गया।*
*सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम जाट पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।*
*पुलिस उपअधीक्षक केकड़ी हर्षित शर्मा नें घटना स्थल पर पंहुच मौका मुआयना कर जाँच हेतु निर्देश दिए l*
*पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा फायरिंग और हमले के आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।*













