*केकड़ी 14 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी माहेश्वरी समाज की 16 वर्ष से 26 वर्ष की बालिकाओं के मातृशक्ति कैंसर प्रेवेंशन टीकाकरण अभियान का तृतीय चरण गेट वेल एक्स-रे अजमेर रोड केकड़ी में आयोजित हुआ।*
*महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य एस एन न्याती ने बताया कि मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के अभियान के तहत अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी की प्रेरणा व आर्थिक सहयोग एवं अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वधान में 19 बालिकाओं के कैंसर प्रेवेंशन का अंतिम टीकाकरण करवाया।*
*माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा केकड़ी के निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी एवं क्षेत्रीय सभा के निवर्तमान मंत्री गोपाल बियानी ने बताया कि अशिता काबरा, शिवानी काबरा, राधिमा माहेश्वरी, कृष्णा मंत्री, मुस्कान न्याती, गुंजन न्याती, खुशी नुवाल, आर्या बियानी, प्रियांकक्षी बियानी, श्रुति काबरा, प्रतिष्ठा मंत्री, स्नेहा राठी, प्रियांशी बसेर, सिया झंवर, अंजली राठी, तनीषा बसेर, अवनी तोषनीवाल, एवं तनवी तोषनीवाल के अंतिम टीकाकरण किया गया। जिला कार्य समिति सदस्य अनिल राठी, जिला प्रचार मंत्री निरंजन तोषनीवाल, नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंदी राम सोमानी, केकड़ी नगर महिला माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष कोमल राठी, मनोज न्याती, कुशल झंवर, रोहित राठी का सराहनीय सहयोग रहा।*


















