*विश्व रेडक्रॉस दिवस पर नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित**144लोग हुये लाभान्वित*

केकड़ी 08 मई (पवन राठी )*
*यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी केकड़ी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में विजयवर्गीय भवन, माणक चौक, केकड़ी में विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 8 मई 2026 को किया गया।*
*शिविर में शामिल चिकित्स्कीय टीम में प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह, शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर, विभागाध्यक्ष होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग डॉ. राजेश कुमार मीणा,  विभागाध्यक्ष ऑर्गन ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. कनुप्रिया, सहायक आचार्य प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. साक्षी शर्मा शामिल रहे।इसके अलावा कम्पाउंडर वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं शंकर बैरवा का विशेष योगदान रहा।*
*शिविर में चर्म रोग, जोड़ों के रोग , पेट के रोग, स्त्रियों ,बच्चों के विभिन्न रोग एवं मौसमी रोगों के उपचार हेतु नि:शुल्क होम्योपैथिक दावों का वितरण किया गया। शिविर में 144 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाई वितरण वितरित की गई एवं इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्स्कीय टीम  ने हेल्थ टिप्स एवं जीवन शैली संबंधित विकारों से बचने के उपाय के बारे में भी अवगत कराया।*
*शिविर के सफल संचालन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष रामगोपाल सैनी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नुहाल, सचिव निरंजन तोषनीवाल एवं कोषाध्यक्ष अशोक कुमार जैन , सहयोगी सदस्य आनंदीराम सोमानी  का विशेष सहयोग एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके समन्वय एवं प्रयासों से शिविर का सफल आयोजन संभव हो सका।*
*शिविर के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने सभी आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनोपयोगी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन हेतु प्रेरित किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें