केकड़ी 23अप्रैल (पवन राठी )*
*जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला, आई.पी.एस. द्वारा समस्त थानाधिकारीगण जिला अजमेर को एरिया डोमिनेशन कार्यवाही के तहत थाना क्षेत्र के वांछित व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड हेत् निर्देशित किया, गया था l*
*जिस पर राजेशकुमार मील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकडी के सुपरविजनमें वांछित अपराधियो की गिरपतारी हेतु स्पेशल टीम गठित कर तलाश करवायी गयी। प्रकरण मे वांछित मुल्जिम शान्तिलाल भील के गांव मे एक ही जाति के करीब 100-150 घर होने से पुलिस टीम द्वारा बारबार दबिश देने व तलाश करने पर सफलता नही मिल रही थी।* *प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा मुल्ज़िम शान्तिलाल भील की गिरफ्तारी पर 7500 रूपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा ईनामी मुल्जिम शान्तिलाल भील के गांव भाण्डाकुडी जिला चितोडगढ़ जाकर संभावित स्थानो पर तलाश की गयी, मुल्जिम शातिर प्रवृति का होने से बार बार अपनीजगह बदल रहा था, व मोबाइल का प्रयोग नही कर रहा था, जिससे मुल्जिम को ट्रेस करने मे भारीदिक्कत हो रही थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मेहनत व लगन से अथक प्रयास कर भेष बदल कर आसूचना संकलित की गयी, व शातिर मुल्जिम शान्तिलाल भील को धर दबोचा।*
*मुल्जिम से विस्तृतपुछताछ की गयी। जूर्म प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी शान्तिलाल भील पुत्र छीतर लाल भील निवासीभाण्डाकुडी पुलिस थाना जायदा जिला चितोडगढ को गिरप्तार किया गया।*
*प्रकरण की वारदात :- दिनांक 17.1125 को नाहरसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना केकडी सदरने गांव पारा के पास से आरोपी कालू रेबारी के कब्जे से एक पिकअप गाडी नंबर आरजे 06 जीडी 0026मे 485.770 किलोग्राम डोड़ा जब्त किया गया। आदि पर मुकदमा नंबर 199 / 2025 धारा 8/ 15एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज्ज कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण मे पूर्व मे तीन आरोपी कालू रेबारी, मिश्रीलालजाट व पिकअप आरसी स्वामी गोपाल बारेठ को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी शान्तिलाल बादघटना के फरार था, उक्त मुल्जिम शान्तिलाल की बार बार तलाश करने पर भी नही मिल रहा था। पुलिसटीम द्वारा भरसक प्रयास कर सम्भावित स्थानो पर दबिश देकर मृल्ज़िम शान्तिलाल भील को दबोचा गया।मुल्ज़िम से डोड़ा पोस्त लाने व अन्य सहआरोपीयो के सम्बन्ध मे पुछताछ जारी है।*
*विवरण आरोपी :-*
*1 शान्तिलाल भील पुत्र छीतर लाल भील उम्र 32 साल निवासी भाण्डाकुडी पुलिसथाना जावदा जिला चितोडगढ़*
*सराहनीय भूमिका-*
*अनिल कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना केकडी शहर जिला अजमेर-कांस्टेबल तेजमल एवम रघुनाथ की कार्यवाही में भूमिका सराहनीय रही l*








