*संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत-कांगेस की बैठक 25अप्रैल को*

*केकड़ी 23अप्रैल (पवन राठी )*
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा एवं पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ रघु शर्मा  के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत एक बैठक दिनांक 25 अप्रेल शनिवार को प्रातः 11बजे कांग्रेस कार्यलय पटेल मैदान केकड़ी पर आयोजित की जा  रही है।*

*सरवाड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया की बैठक में केकड़ी विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव राजीव शुक्ला उपस्थित रहेंगे।*
*बैठक में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी, सरवाड़, सावर, टाटोटी के पदाधिकारी,पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष गण ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों,  प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों,वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित समस्त कांग्रेस के पदाधिकारीयों एवं कांग्रेस जनो को आमंत्रित किया गया है।*

Leave a Comment

और पढ़ें