*केकड़ी*08अप्रैल (पवन राठी )*
*सकल जैन समाज के तत्वावधान में विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के अवसर पर 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे से 9:36 बजे तक श्री ऋषभदेव जिनालय, केकड़ी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा*।
*इस पावन अवसर पर जैनाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज की सुशिष्या पूज्य श्रमणी आर्यिका 105 श्री विनत श्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन होगा।*
*कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है*।
*जीतो जयपुर चैप्टर के सदस्य एवं अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि इस आयोजन में भारत सहित 108 देशों के लाखों लोग एक साथ जुड़कर शांति और सद्भाव का संदेश देंगे। इसके अंतर्गत 100 से अधिक अनुष्ठान तथा देशभर के मंदिर ,देरासर, उपाश्रय एवं स्थानकों से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। समाज के सभी लोगों से इस महाअभियान में जुड़ने की अपील की गई है*
*जीतो जेटीआर विनोद जैन ने बताया कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन शहर के विभिन्न मंदिरों एवं स्कूलों में भी विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा* *सभी धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है*।









