*तालुका विधिक समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न*

*शिविरो की थीम “Think Before You Click: Stay Safe Online – The lnternet Remembers Everything” रही।*

*केकड़ी 08अप्रैल (पवन राठी )*
*7 अप्रैल 2026 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’एस “-लीगल लिटरेसी एंड सेंसटाइजेशन प्रोग्राम इन स्कूल अभियान के तहत तालुका केकड़ी के समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा केकड़ी स्थित विभिन्न विद्यालयों में कक्षा आठवीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस क्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02 केकड़ी, श्रीमान प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पायलट केकड़ी , अपर जिला और सेशन न्यायाधीश संख्या 01 केकड़ी, सुश्री जयमाला पानीगर द्वारा सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल केकड़ी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 केकड़ी श्री रमेश कुमार करोल द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 केकड़ी श्रीमती हिरल मीणा द्वारा आदिनाथ एकेडमी केकड़ी तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट केकड़ी श्रीमान शुभम गुप्ता द्वारा ग्रीन पार्क उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर की थीम “Think Before You Click: Stay Safe Online – The lnternet Remembers Everything” रही।*

Leave a Comment

और पढ़ें