*केकड़ी 05 अप्रैल (पवन राठी )*
*युवा परिषद अग्रवाल समाज ब्लॉक केकड़ी के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जॉच शिविर का आयोजन किया गया जिससे 406 मरीज हुये लाभान्वित*
*कार्यक्रम के मुख्य अथिति अनिल मित्तल,अध्यक्ष अग्रवाल समाज चौरासी रहे, अध्यक्षता युवा परिषद अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष अशोक जैन लावा ने की।*
*विशिष्ट अतिथि सारथी परिवार भामाशाह टीकम चंद मोनू कुमार हर्षित,पुण्य मित्तल पीटी परिवार रामथला वाले, सुशील थांवला वाले, विनोद मित्तल, महावीर रामथला वाले, ज्ञान चंद जैन ज्वेलर्स, कमल जैन बड़ला वाले, मुकेश जैन मेडिकल ,कमलेश मनोहरपुरा, इंदु मित्तल, अनिता रांटा, शकुंतला जैन,टीकम माधोराज पूरा वाले,मनीष टोरडी रहे।*
*युवा परिषद अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक केकड़ी के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि सीके बिड़ला जयपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने शिविर मे आने वाले सभी मरीजों का तत्परता के साथ परामर्श दिया व आवश्यकतानुसार जांच की ।*
*युवा परिषद के मंत्री सुशील जैन ने बताया कि सभी युवा सदस्यों के सहयोग एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया । शंभू धुंधरी, कमल भाल, नवल खुवाडा, संजय गुलगांव, अभिषेक मित्तल, राजू नासिरदा, पवन रोपा, अक्षत भाल,पंकज मेहरू, महिला परिषद की सदस्य, एवं सावर, जूनिया, बघेरा आदि के सदस्यों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।*
* *ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन ने सभी अतिथियों एवं सारथी परिवार के सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
*कार्यक्रम का संचालन अजय जैन ने किया ।*
















