*केकड़ी क्षेत्र की जनता कर रही न्याय की मांग -जिला बहाल करो -चेतन धाबाई*
*हुक्मरानो की नाइंसाफी की सजा भुगत रही केकड़ी क्षेत्र की आवाम -सलीम गौरी*
*केकड़ी 28मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी जिले को राज्य की भजन लाल सरकार द्वारा 28दिसंबर 2024 को समाप्त कर दिया था l*
*बार एसोसिएशन केकड़ी के बैनर तले 2 जनवरी 2025 से जिला वापस बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन अनवरत आज भी जारी है और प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है l*
*इसी कड़ी मे आज 28 मार्च को धरना स्थल पर ब्लैक डे मनाया गया l*
*इस अवसर पर वकीलों ने काली पट्टी बाँध न्यायिक कार्यो का बहिष्कार कर राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर केकड़ी जिला बहाल करो की भी नारेबाजी कर उपखण्ड अधिकारी को मुख्य मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा l*
*ज्ञापन मे लिखा गया है की केकड़ी जिला बनने की सभी पात्रताये पूरी कर रहा था परन्तु उसके बाद भी सरकार द्वारा राजनितिक द्वेषता वश केकड़ी जिले को समाप्त करके क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया गया है lजिला समाप्ति के कारण केकड़ी मे विकास कार्य थम चुके है और विगत काल से अब तक केकड़ी विकास कार्यो मे काफी पिछड़ गया है l*
*ब्लैक डे पर अपने सम्बोधन मे वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाबाई ने भी यही बात कही की राज्य सरकार ने केकड़ी जिले को समाप्त करके क्षेत्र की जनता के साथ घोर अन्याय किया है lइसलिए राज्य सरकार को जनहित मे तत्काल केकड़ी जिले को बहाल करके अपनी गलती को सुधार लेना चाहिए l*
*वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम गौरी ने अपने उद्बोधन मे कहा की हुकमरानों की दहशत के कारण जिला बहाली आंदोलन का कारवा भले ही थम सा गया प्रतीत हो रहा हो लेकिन जो आंदोलन की चिंगारी केकड़ी बार द्वारा लगाई गई थी वही छोटी सी चिंगारी वक़्त आने पर शोले का रूप धारण करके अपना अधिकार प्राप्त करके ही रहेगी l*भले ही हुकमरान कितनी ही दहशत फैलाये जूनून को कभी काबू करके बंधक नहीं बनाया जा सकेगा l*

















