*केकड़ी 27 मार्च (पवन राठी )*
*सामाजिक सरोकारों में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की प्रेरणा से एक सराहनीय पहल सामने आई है। स्वर्गीय बालकिशन गुप्ता एवं स्वर्गीय भंवरी देवी बांगड़( गुप्ता)की पावन स्मृति में परिषद की वरिष्ठ महिला सदस्य एवं समाजसेविका आभा बेली द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर (शीतल जल मंदिर) प्रेमपूर्वक भेंट किया गया।*
*विद्यालय परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भामाशाह आभा बेली द्वारा शीतल जल मंदिर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल से भीषण गर्मी में छात्राओं को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनकी सुविधा एवं स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पक्षियों के लिए पांच पक्षी परिंडे भी लगाए गए।*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ रहे।* *उनके साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमन पाठक एवं उप प्रधानाचार्य शिव शंकर राठौड़ सहित विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।*
*इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद जैन एवं सर्वेश विजय, विकास रत्न गोपाल लाल वर्मा, शाखा सचिव रामनिवास जैन, कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। साथ ही रामनरेश विजय, यशवंत बेली, भगवान महेश्वरी, हरि नारायण बिदा, आदित्य उदयवाल, बिरदी चंद, राजेंद्र कुमार न्याति, पदमचंद पहाड़िया सरोज नरूका, सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।*
*कार्यक्रम के अंत में सभी ने ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लेते हुए समाज में सेवा, सहयोग एवं संस्कार की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संदेश दियाl*















