केकड़ी 26 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी राधे कृष्णा कुंज गीता भवन मार्ग केकड़ी में स्व निवास पर अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब प्रांत 3233 E2 के प्रांतीय सभापति एवं माहेश्वरी समाज महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य लायन एस एन न्याती ने विद्यालयों में सेकेंडरी बोर्ड में रहे टॉपर एवं 95% से अधिक प्राप्तांक केकड़ी नगर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की छात्रा तनीषा जांगिड़ पुत्री धनराज जांगिड़ 97.83%, महात्मा गांधी पायलट केकड़ी की छात्रा परिधि लोढा पुत्री अरविंद कुमार लोढा 97.50%, पटेल आदर्श विद्यालय की छात्रा प्राची जैन पुत्री राकेश कुमार जैन 96.17%, सुधा सागर विद्यालय के छात्र निकुंज विजय पुत्र गोपी किशन विजय 97.05%, सुधा सागर विद्यालय की छात्रा श्रेया माहेश्वरी पुत्री कैलाश चंद्र बसेर 96.33%, राव अमर सिंह विद्यालय के छात्र कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र अजीत सिंह 95%, सेंट्रल एकेडमी विद्यालय के छात्र रितविक हेडा पुत्र हरिप्रसाद हेडा व गर्वित हेडा पुत्र बजरंग हेडा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रा शौर्या मूंदड़ा पुत्री राजेंद्र कुमार मूंदड़ा, महात्मा गांधी पायलट केकड़ी की छात्रा गरिमा राठी पुत्री अनिल राठी एवं सुधा सागर विद्यालय के छात्र माधव न्याति पुत्र अवनीश न्याति कुल 11 छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर माला व दुपट्टा पहना कर मिठाई खिलाकर मां सरस्वती का फोटो फ्रेम स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।*
*सम्मानित करने में अतिथियों के रूप में जिला पेंशन विभाग केकड़ी अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, केकड़ी माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी, श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी के अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल, लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी, श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष अनिल राठी, श्री माहेश्वरी मंडल के संयुक्त सचिव एवं पूर्व माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अंकित हेडा, लायंस क्लब के सचिव लायन भागचंद मूंदड़ा, पटेल आदर्श विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरिया के वरिष्ठ अध्यापक राजेश शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा के वरिष्ठ अध्यापक राकेश जैन, आनंद जांगिड़ एवं गोपी किशन विजय उपस्थित थे। उपस्थित छात्र छात्राओं को आव्हान करते हुए लायन एस एन न्याती ने कहा कि सीनियर सेकेंडरी कक्षा में भी इसी प्रकार उच्च अंक प्राप्त कर परिजनों को एवं विद्यालय को गौरवान्वित करे तथा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की।*





















