*केकड़ी, 25 मार्च (पवन राठी )*
*शहर के देवगांव गेट स्थित सांसी बस्ती (माता जगदंबा मंदिर, बस्ती क्रमांक-2) में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, नगर केकड़ी के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।* *कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद की परंपरा के अनुसार ओमकार मंत्र, एकात्मता मंत्र एवं विजय महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।*
*मुख्य वक्ता सीमा सोनी ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, मर्यादा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है।* *उन्होंने सभी से श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, प्रातःकाल हनुमान चालीसा का पाठ करने तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने की प्रेरणा दी।*
*उन्होंने वर्तमान समय में राष्ट्र निर्माण के लिए कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बन्नी देवी सांसी ने सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया।*
*इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अजमेर जिला उपाध्यक्ष चांदमल जैन, जिला सत्संग प्रमुख काशीराम, जिला गौरक्षा प्रमुख रामावतार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर मंत्री मुकेश शर्मा (एडवोकेट), नगर सह मंत्री ओमप्रकाश सोनी, राजेंद्र फतेहपुरिया, समरसता प्रमुख पृथ्वीराज जीनगर, दिनेश वैष्णव, जगेश्वर प्रसाद शर्मा, शैतान सांसी, मदन गोपाल चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ सदस्य काशीराम विजय द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।*












