अम्बेडकर जयंती आयोजनार्थ बैठक संपन्नबैठक मे आयोजन को भव्य बनाने हेतु किया मंथन

केकड़ी 22 मार्च (पब्लिक खबरनामा )
रविवार को नगर पालिका परिषद केकड़ी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भंवर लाल चौहान द्वारा की गई।
बैठक में बाबा साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान शहर में भव्य जुलूस निकालने सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रेमचंद, मोची , जीतेंद्र बोयत , महेश बोयत , धनरूप रेगर, एडवोकेट रोडुमल सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संदीप कसोटिया, कमल किशोर बूलीवाल, नोरत मल रेगर, धनराज नायक (पूर्व पार्षद), धनराज मेघवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रवक्ता राजेश मेघवंशी ने बताया कि अगली बैठक 27 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद केकड़ी में आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें