केकड़ी | 15 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*राजपूत बोर्डिंग हाउस में 17 जून 2026 महाराणा प्रताप जयंती समारोह हेतु राजपूत समाज की पूर्व तैयारी के लिए समाज की मीटिंग रखी गई जिसमें महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अलग अलग दायित्व दिए गए। कार्यक्रम रूपरेखा में जयंती के पूर्व 16 जून को महाराणा प्रताप सर्किल केकड़ी में 251 दीपों का दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।* *केकड़ी में सभी संगठनों के पदाधिकारियों को निमंत्रण पत्र दिए गए। जिसमें सभी को महाराणा प्रताप जयंती समारोह भव्य बनाने हेतु निवेदन किया गया।*
*इस दौरान अंबिकाचरण सिंह कालेडा, मोड़ सिंह राणावत, शंकर सिंह गौड़, महेन्द्र सिंह ढोस, बहादुर सिंह पिपलाज, चंद्रवीर सिंह चौसला, प्रभाकरण सिंह बिसुन्दनी, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, घीसू सिंह भाटी, विक्रम सिंह नयावास, रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।*


