केकड़ी 07जून (पवन राठी )*
*माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा केकड़ी के सक्रिय सदस्य अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल के सदस्य सत्यनारायण न्याती ने अजमेर जिला कार्यकारी मंडल सदस्य शिव प्रकाश तोषनीवाल, मध्य राजस्थान प्रादेशिक सयुक्त मंत्री* *राजेंद्र कुमार न्याती के साथ बिजयनगर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा के सदस्यों व पदाधिकारी से समर्थन प्राप्त करने के लिए श्री माहेश्वरी भवन बिजयनगर में उपस्थित हुए।*
*श्री महेश्वरी पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल नवाल ने एस एन न्याती का स्वागत करते हुए कहा कि बिजयनगर के जिला सभा के समस्त मतदाता एस एन न्याती के साथ है।* *मध्य राजस्थान प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महासभा के सदस्य मदन गोपाल बाल्दी ने कहा कि 2 सत्र से आपका समाज के प्रति जिला अध्यक्ष पद के लिए त्याग व समर्पण है अतः 31 वे सत्र में हम सभी बिजयनगर के मतदाता आपके साथ हैं। निवर्तमान महामंत्री बद्री नारायण नवाल ने एस एन न्याती को पूर्ण समर्थन देने का आव्हान किया। वर्तमान क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष दिनेश काबरा, मंत्री राजेश तोषनीवाल एवं जिला सभा सयुक्त मंत्री प्रहलाद राज मूंदड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल लाल जागेटिया, मध्य राजस्थान कार्यकारी मंडल सदस्य किशन गोपाल नवाल, मनोहर कोगटा, जिला सभा कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद बसेर, जिला सभा कार्यकारी मंडल सदस्य ओम प्रकाश सोनी, रमेश चंद्र गट्यानी, शंकर लाल मालू सूरतराम गन्दोरिया, हनुमान दास सोमानी, पूर्व क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष रामपाल तोषनीवाल, मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन श्री मति शांता दूत, अजमेर जिला माहेश्वरी महिला अध्यक्ष श्री मति सुमन बांगड़, युवा संगठन जिला मंत्री ललित कुमार नवाल, सहित सभी ने तन मन से सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। जिला अध्यक्ष प्रत्याशी एस एन न्याती ने चुनाव के दिन सभी को पधार कर मत व समर्थन देने का न्योता दिया।*





