*केकड़ी 08 जून (पवन राठी )*
*गांव बोगला में पिछले करीब 2 साल से धुदरी रोड पर सड़क पूरी तरह से टूट गई है गांव वाले परेशान है पास में ही रामदेव जी का मंदिर है गंदा पानी भरने से वहां से निकलने वाले भारी वाहनों से मंदिर में गंदे पानी के साथ गंदगी जाती है जिससे ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त हैl*
*पिछले करीब 2 साल से गांव वालों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग में ग्राम पंचायत में कई बार शिकायतें की लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है बार-बार अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं की बोगला से धुदरी रोड पर बाईपास बना हुआ है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से गांव में हर 5 मिनट में जाम लग रहा है अवैध बद्री के ट्रैक्टर गुजर रहे हैं अन्य भारी वाहन गुजर रहे हैं हम प्रशासन से विशेष मांग करते हैं कि हमारे बाईपास को जल्दी से जल्दी पक्का सड़क निर्माण किया जाए वर्तमान में ग्रेवल सडक है पूर्व में अधिकारियों से निवेदन किया था कि गांव के दोनों तरफ गांव में प्रवेश निषेध का बोर्ड लगाया जाए लेकिन अधिकारियों द्वारा विगत दो वर्षो से कोई कार्यवाही नहीं की गई ल प्रशासन मूक दर्शक होकर तमाशबीन बन किसी बड़े हादसे की प्रतीक्षा मे कुम्भ कर्णी निंद्रा मे लीन है l*
*कई बार 181 पोर्टल पर भी पर शिकायत की पर वह लॉलीपॉप साबित हुवा l*
*अधिकारियों द्वारा बार-बार आग्रह करने पर भी सुनवाई नहीं हो पा रही l*
*पूर्व में मैं एसडीएम स्तर पर भी लिखित में कार्रवाई करने के लिए एसडीएम केकड़ी को स्वयं को ग्रामीणों द्वारा लिखित मे दिया गया था लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हो पाई lएसडीएम साहब ने आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई l*

