*केकड़ी 05 जून (पवन राठी )*
*चेन्नई में प्रशिक्षण के दौरान वर्ष पर्यंत कार्य का एक्शन प्लान सुपुर्द करते हुए*
*केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब्स द्वारा चेन्नई में मिशन 1.5 सदस्यता हेतु आयोजित प्रशिक्षण में भारत देश के 87 प्रांतों के एवं 16 मल्टीपल काउंसियल के 624 प्रशिक्षणार्थियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर केकड़ी लौटने पर अपने अनुभवों को लायंस क्लब के साथियों के साथ शेयर कर बताया कि एक वर्ष 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक किए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त कर नवाचार प्राप्त हुए। तीन दिवस का प्रशिक्षण काल एक अनूठी पहल थी। सत्र 2026–27 के प्रांत पाल 3233 E2 के लायन निशांत जैन, उप प्रांतपाल प्रथम सी पी विजयवर्गीय, उप प्रांतपाल द्वितीय लायन जितेंद्र मित्तल, प्रांतीय जी ए टी कोर्डिनेटर लायन एस एन न्याती, प्रांतीय जीएमटी कोर्डिनेटर लायन मोहित भारद्वाज ने वर्ष पर्यंत प्रांत 3233 E2 के 18 नए क्लब खोलने एवं 1836 नए सदस्य बनाने का एक्शन प्लान एमडी एंड डिस्ट्रिक्ट जीएमटी कोर्डिनेटर लायन विजय अग्रवाल एवं मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन लायन मनीष शाह व प्रशिक्षण प्रभारी बलबीर सिंह को सुपुर्द कर धन्यवाद प्राप्त किया।*



