*मंदिर भूमि व वैष्णव परिवार की सुरक्षा एवम दोषियों की गिरफ़्तारी सहित सख्त कार्यवाही की मांग का SDO को सौंपा*
*केकड़ी -सरवाड़ 05 जून (पवन राठी )*
*ग्राम सापंदा स्थित मंदिर श्री गोपाल जी महाराज कीभूमि पर कथित अतिक्रमण, रास्ते के विवाद तथा महिलाओं केसाथ अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर वैष्णव (साथु) समाज नेशुक्रवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकरज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांगकी।*
*वैष्णव बैरागी विकास समिति के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन मेंबताया गया कि ग्राम सापुंडा के खसरा नंबर 376, 377, 379,380, 381, 382 एवं 383 राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर श्री गोपालजी महाराज स्थान देह के नाम दर्ज हैं। समाज का कहना है किवर्षों से वैष्णव समाज के लोग उक्त भूमि पर खेती कर अपनेपरिवार का पालन-पोषण करते हुए मंदिर की सेवा-पूजा काकार्य करते आ रहे हैं।*
*ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 2 जून को पड़ोसी खातेदारोंएवं उनके परिजनों ने मंदिर भूमि पर पहुंचकर वहां मौजूदमहिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और दुर्वहारकिया। *इस संबंध में पुलिस थाना सरवाड़ में रिपोर्ट भी दर्जकराई गई है, लेकिन अब तक प्रभावी का्रवाई नहीं होने सेसमाज में आक्रोश व्याप्त है।*
*समाज ने आरोप लगाया कि मंदिर भूमि से पूर्व में छोड़े गए रास्तेपर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया गया है तथा मंदिर की भूमि सेजबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन मेंप्रशासन से रास्ते का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने तथा मंदिरभूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।*
*वैष्णव समाज ने महिलाओं के साथ कथित दुव्यवहार करने* *वालेआरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा मंदिर केपुजारी परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।*






