मंदिरों की जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण से पुजारी समाज में रोष, आज सरवाड़ एसडीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन*
*केकड़ी -सरवाड़ 05 जून (पवन राठी )*
*मंदिरों की भूमि पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों और अतिक्रमण के मामलों को लेकर पुजारी समाज हुआ मुखर। पुजारी समाज का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं और मंदिरों की जमीन पर पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। आज सरवाड़ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगा, जबकि सोमवार को केकड़ी में एडीएम को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।*