*“पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर केकड़ी में निकली जागरूकता मैराथन रैली”*

*केकड़ी..04जून (पवन राठी )*
*वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर केकड़ी में वन विभाग एवं पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता मैराथन रैली का आयोजन किया गया।*

*रैली का शुभारंभ सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क से समाजसेवी शिवरतन मूंदड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जन-जागरूकता रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः गांधी पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई।*

*रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाओ, धरती को स्वर्ग बनाओ”, “हरियाली ही खुशहाली है”, “प्रकृति का करो सम्मान, तभी सुरक्षित रहेगा इंसान” तथा “जल है तो कल है” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।*

*इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिवरतन मूंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन के लिए शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और हरियाली जैसे अनमोल संसाधन दिए हैं, लेकिन मानव के स्वार्थपूर्ण व्यवहार के कारण ये धरोहर संकट में है। उन्होंने जल संकट, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय केवल बातों का नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों से बदलाव लाने का है।*

*उन्होंने सभी से जल बचाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। साथ ही चेताया कि यदि हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी क्षमा नहीं करेंगी।*

*कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान संयोजक सत्यनारायण सोनी एवं पतंजलि योग समिति के प्रभारी योग शिक्षक जे.पी. सोनी ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए।*
*क्षेत्रीय वन अधिकारी दुर्गेश सैनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।*

*इस अवसर पर वनपाल पूनम चौधरी, वन संरक्षक सीताराम कुम्हार, पतंजलि योग समिति के संरक्षक हरनारायण मंत्री, सह प्रभारी सोहनलाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेन्द्र विजय, महिला प्रभारी रिंकू विजय, निवर्तमान प्रभारी रक्षा विजय, महामंत्री अनिता राठी, संगठन मंत्री पद्मावती लालवानी, सहयोग शिक्षक नोरतमल मूंदड़ा, मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव, व्यवस्था प्रमुख पदम सांखला एवं रामचंद्र जेठवानी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष योग साधक एवं नागरिक उपस्थित रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें