उपखण्ड अधिकारी केकड़ी नें जूनिया मे की जन सुनवाई**कुल 11 परिवाद प्राप्त हुये -सम्बंधित अधिकारियो को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश*

*केकड़ी 04 जून (पवन राठी )*
*उपखंड अधिकारी केकड़ी द्वारा आज दिनांक 4 जून, 2026 को श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय, अजमेर के आदेश अनुसार ग्राम पंचायत जूनिया में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए l कुल परिवादों में 1 परिवाद राजस्व विभाग, दो परिवाद पंचायतीराज विभाग, 4 परिवाद जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, 1 परिवाद विद्युत विभाग, 1 परिवाद शिक्षा विभाग एवं दो परिवाद अन्य विभागों से प्राप्त हुए l प्राप्त परिवादों से संबंधित अधिकारियों से उपखंड अधिकारी ने तत्काल जरिए दूरभाष संपर्क कर प्राप्त परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिए l जनसुनवाई के पश्चात अन्नपूर्णा रसोई जूनिया का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें आवश्यक सुविधाएं संतोष जनक पाई गईं, परन्तु अन्नपूर्णा रसोई घर के बाहर सूचना बोर्ड नहीं पाए जाने पर मौके पर उपस्थित कार्मिकों को तत्काल बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए l इस दौरान ग्राम जूनिया में आमजन को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में हो रही असुविधा के संबंध में सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी महोदय केकड़ी अविलंब गैस सिलेंडर वितरण स्थल पर पहुंचे एवं ग्रामीणों से गैस सिलेंडर के संबंध में हो रही असुविधाओं के संबंध में बातचीत की l बातचीत के दौरान मौके पर उपस्थित आमजन द्वारा बताया गया, कि गैस सिलेंडर प्राप्त करने में ओटीपी लेने में समस्या आ रही है जिसके संबंध में उपखंड अधिकारी ने मौके पर उपस्थित कार्मिक को तत्काल ओटीपी के संबंध में आ रही समस्या का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए एवं साथ ही अपने संबंधित क्षेत्र में गैस एजेंसी की गाड़ी द्वारा गांव में गैस सिलेंडर वितरण करने हेतु एक या दो दिन निश्चित कर रूट चार्ट तैयार कर आमजन तक पहुंचाने एवं नियमित रूप से गांव में गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए l* *ताकि आम जन अपने गांव मोहल्ले में ही सिलेंडर प्राप्त कर सके l* *आमजन को गर्मी एवं बरसात के समय में कतारो में लगने की आवश्यकता नहीं पड़े l आज दिनांक को ही पशु चिकित्सा उप केंद्र सरसड़ी एवं पटवार मंडल सरसड़ी का भी निरीक्षण किया गया एवं मौके पर उपस्थित कार्मिकों को कार्यालय समय में कार्यालय में उपस्थित रहने एवं प्राप्त परिवादो का अविलंब निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किये गये l*

Leave a Comment

और पढ़ें