*केकड़ी 03 जून (पवन राठी )*
*जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा अजमेर के आदेशानुसार जिला स्तरीय 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ बुधवार को पटेल मैदान केकड़ी में हुआ। शिविर के प्रथम दिवस छात्र एवं छात्राओं सहित करीब 65 खिलाड़ियों ने हॉकी प्रशिक्षण के लिए पंजीयन करवाया।*
*शिविर प्रभारी एवं प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी श्री गोपाल लाल रेगर के निर्देशन में खिलाड़ियों को हॉकी खेल की बारीकियों, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।*
*प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा गुलाब चंद मेघवंशी, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा हुकम चंद परेवा सहित शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल, हेमराज मेघवंशी, सुधीर सेन, शत्रुंजय पाठक, विनय सिंह भाटी, रामप्रसाद तेली, सत्यनारायण उच्चैनिया, जगदीश रेगर एवं रामस्वरूप रेगर ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी संभाली।*
*शिविर में खिलाड़ियों की खेल मैदान एवं अन्य व्यवस्थाओं में पारस मल जैन तथा मीडिया प्रभारी परिचय पांडे ने सहयोग प्रदान किया।* *आयोजक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में हॉकी खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।*









