नव नवागंतुक न्यायिक अधिकारियो एवम उपखण्ड अधिकारी का जिला बार एसोसिएशन द्वारा किया गया अभिनन्दन*

केकड़ी 01 जून (जनतंत्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*जिला बार एसोसिएशन केकड़ी की ओर से नवागन्तुक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम सं.1 आशीष बैंदारा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम सं. 2 बीना मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद शरीक तथा उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई का स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आज दिनंाक 01 जून को अभिभाषक कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवागन्तुक न्यायिक अधिकारियों का बार एसोसिएशन की ओर माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एंव अभिनन्दन किया गया।*
*स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि बार एसोसिएशन केकड़ी के यह परम्परा रही है कि जब भी कोई नवीन न्यायिक अधिकारी पदस्थापित होते हैं तो उनका बार की ओर से इसी तरह स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाता है उन्होंने कहा कि बार एवं बैंच के मध्य मधुर संबंध होने पर ही न्याय की परिकल्पना साकार होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल, चेतन धाभाई ने अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम गौरी ने अपने गीत-गजलों के माध्यम से न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। समारोह में महिला अधिवक्ता सानिया सेन ने कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। न्यायिक अधिकारियों द्वारा अपने उद्बोधन में बार की इस परम्परा की सराहना की गई बार एवं बैंच के मघ्य मधुर सम्बन्ध रहने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयमाला पाणिगर एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार वर्मा , उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचैली, सचिव समकित जैन, कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा पाराशर, पुस्तकालयाध्यक्ष आदित्य भानसिंह राठौड़, वित्त सचिव फरीद खान, कार्यकारिणी सदस्य, विजेन्द्र पाराशर, अमित बसेर, भारती पापटानी, शिमला कुमारी लुहार, वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर पारीक, शिवप्रतापसिंह राठौड़, मुकेश गुर्जर, लोकेश शर्मा, रामदेव सेन, परवेज नकवी, दशरथसिंह कांदलोत, नितिन जोशी, धर्मेन्द्रसिंह राठौड़, योगेन्द्रसिंह, रमेश मीणा, रोडूमल सौलंकी, अब्दुल रहीम गौरी, प्रहलाद वर्मा, रामेश्वर कुमावत, मुकेश गढ़वाल, विष्णु तेली, डीएल वर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे। समारोह का संचालन रामवतार मीणा ने किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें