केकड़ी 29 मई (पवन राठी)*
*सुखद जीवन संस्थान(ट्रस्ट), चित्तौड़गढ़ द्वारा केकड़ी में जीसा (JeeSa) थेरेपी पर दिनांक 31-05-2026 रविवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है।* *सुखद जीवन संस्थान समग्र जीवन प्रबंधन पर कार्य करते हुए सुखी एवं समृद्ध जीवन के लिए समर्पित एक गैर लाभकारी संस्थान है। यह अपनी तरह का संपूर्ण भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक ऐसा चैरिटेबल ट्रस्ट है जो जीसा (JeeSa) थेरेपी के आधार पर जीवन के रहस्यों को जानने के पश्चात व्यक्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर तनावमुक्त एवं सुखी जीवन हेतु सेवाएं प्रदान करता है।* *साथ ही जीवन को उद्देश्यपूर्ण, ऐश्वर्यपूर्ण, सार्थक एवं परोपकारमय बनाकर व्यक्ति के आध्यात्मिक जीवन का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास करता है।*
*शिविर में जीसा (JeeSa) थेरेपी के माध्यम से जीवन को जानने एवं समझने की तकनीक बताई जाएगी। मन, आत्मा, शरीर और जीवन के गूढ़ रहस्यों का प्रकटीकरण करते हुए संसार में यह पहली बार होगा कि व्यक्ति के संपूर्ण जीवनकाल में उत्पन्न होने वाली समस्याओं, बीमारियों एवं तनाव के कारणों को वैज्ञानिक तरीके से समझाया जाएगा तत्पश्चात इनके निराकरण की विधि बताई जाएगी। “आखिरकार मेरे साथ ही ऐसा नेगेटिव क्यों हो रहा है?” जैसे विचारों के विज्ञान सम्मत जवाब आप प्राप्त कर सकेंगे। इस शिविर में व्यक्ति के स्वयं के द्वारा अपने जीवन में अज्ञानतावश उत्पन्न की जाने वाली समस्याओं का बोध करवाया जाएगा।*
*शिविर प्रभारी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि जीसा (JeeSa) थेरेपी एक अद्वितीय और वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो संस्थान के संस्थापक चेयरमेन एवं हैप्पीनेस गुरु श्री स्थितप्रज्ञानंद जी द्वारा भारत के 368 गांवों/शहरों एवं 8 देशों के 1.50 लाख लोगों पर किए गए 35 वर्षों के शोध एवं अध्ययन का परिपक्व सार है। यह व्यक्ति के जीवन में समाधान, निर्माण एवं रूपांतरण (Solution, Creation and* *Transformation) लाने में सक्षम है।*
*शिविर संयोजक सुरेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि*
*यह थेरेपी व्यक्ति के Energy Level, Unique Talent एवं Life Layout का ज्ञान करवाकर जीवन प्रबंधन का सही मार्ग दिखाती है। चिंता, तनाव एवं भय से मुक्त कर आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हुए अंधविश्वास, भटकाव एवं रूढ़िवादिता से मुक्ति दिलाकर जीवन सफलता प्राप्ति की रणनीति (strategy) प्रदान करती है।*
*अपने स्वयं के जीवन को समझने एवं अपनी दक्षताओं (Talent) को पहचानने में आत्मज्ञान के पथ पर अग्रसर होकर जीवन की पूर्णता की ओर ले जाने के लिए एक अद्वितीय अनुभव का हिस्सा बनने के लिए शिविर निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।*
*शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु डॉ अमित पारीक, विकास अमरवाल, सुमित पारीक व कैलाश वैष्णव से संपर्क किया जा सकता है l*












