विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को निकोटीन से बचाव हेतु किया जागरूक*

इस वर्ष की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश: निकोटीन एवं तंबाकू की लत का मुकाबला” विषय पर जन-जागरूकता शिविर हुवा आयोजित*

*शिविर से 200 विद्यार्थी हुये लाभान्वित*
*केकड़ी 30 मई (पवन राठी )*
*यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में इस वर्ष की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश: निकोटीन एवं तंबाकू की लत का मुकाबला” विषय पर जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर के व्याख्यान से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को निकोटीन एवं तंबाकू की लत के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि तंबाकू उद्योग किस प्रकार युवाओं को विभिन्न माध्यमों से आकर्षित कर उन्हें निकोटीन की लत की ओर धकेलता है। उन्होंने निकोटीन के दुष्प्रभावों तथा किशोर एवं युवा वर्ग के इसके प्रति बढ़ते आकर्षण पर विस्तार से प्रकाश डाला।*
*इसके पश्चात होमियोपैथिक फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रकाश ने अपने व्याख्यान में तंबाकू के सेवन से शरीर एवं मस्तिष्क पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन अनेक गंभीर रोगों, विशेषकर कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है।*
*कार्यक्रम के अगले चरण में आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमानी चौधरी ने “तंबाकू उपयोग से बचाव एवं नशा छोड़ने में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा-मुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में तंबाकू निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।*
*कार्यक्रम के अंत में शिविर चिकित्सा प्रभारी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई तथा स्वस्थ एवं नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प करवाया।*
*कार्यक्रम का सफल संचालन  एनसीसी प्रभारी श्री हरिराम दरोगा एवं शारीरिक शिक्षक गुलाबचंद मेघवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा भी उपस्थित रहे।*
*समापन अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के शिविर प्रभारी रेखा गौतम ने उपस्थित चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।*
*इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया एवं विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने हेतु इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी सिद्ध होते हैं।*

Leave a Comment

और पढ़ें