बालापुरा मे उमड़ा जन सेलाब*

*केकड़ी जिला बहाली की मांग को लेकर पद मार्च पंहुचा बालापुरा

*विश्वजीत सिंह का बालापुरा मे हुवा भव्य स्वागत*
*आज केकड़ी जिला बाहली की मांग का मुख्यमंत्री को देंगे ज्ञापन*

*जयपुर -बालापुरा -केकड़ी 26 मई (पवन राठी )*

*केकड़ी को पुनः जिला बनाए जाने की मांग को लेकर आज केकड़ी क्षेत्र से हजारों लोगो का सैलाब जयपुर के बालावाला-सांगानेर  मे उमड़ा । विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े और जिला बहाली की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई। बालावाला में विश्वजीत सिंह का स्वागत-सत्कार भी किया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि केकड़ी  जिले की पहचान और जनभावनाओं को पुनः सम्मान मिलना चाहिए।*
*मुख्यमंत्री मंत्री को ज्ञापन देने के कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए केकड़ी बार के  सेंकड़ो सदस्य गणों नें भी विभिन्न साधनों (कारो बसों  से )बालापुरा हेतु रवाना हो चुके है जो पद मार्च मे शामिल होकर  विश्वजीत सिंह के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री को  केकड़ी जिला बहाल करने की मांग का ज्ञापन देंगे l*
*बार का आंदोलन*
*गौर तलब है की बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा केकड़ी जिला बहाल करने की मांग के लिए 28दिसंबर 2024से ही आंदोलन का बिगुल बजाया था जो आज तक निर्बाध रूप से जारी है एवम बार द्वारा प्रत्येक माह की 28तारीख को ब्लैक डे के रूप मे मनाया जाता है l*

Leave a Comment

और पढ़ें