*जिला बहाली पद मार्च मे शामिल हो  कांगेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवकत्ता चारण नें दिया समर्थन और आंदोलन को बताया न्याय संगत एवं जन  हितेषी*

*जयपुर -केकड़ी 26 मई (पवन राठी )*
*केकड़ी जिले को बहाल करने के आंदोलन की कड़ी के रूप मे 18मई से सावर से जयपुर तक पद मार्च पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विश्वजीत सिंह द्वारा निकाला गया जो आज जयपुर पंहुचा l*
*कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवकत्ता सुमेर सिंह चारण नें आज जयपुर मे पद मार्च मे शामिल होकर ना सिर्फ आंदोलन को न्याय संगत बताया बल्कि जन भावनाओ के अनुरूप भी बताया l*
*सुमेर सिंह नें पद मार्च मे शामिल होकर विश्वजीत सिंह का साफा बंधवा कर अभिनन्दन करते हुये इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवम सफल होने की अग्रिम शुभकामनायें भी दीं l*

इस अवसर पर चारण नें अपने सम्बोधन मे कहा की सरकार को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता की भावनाओ की कद्र करते हुये केकड़ी को पुनः जिला घोषित करना चाहिए l*

Leave a Comment

और पढ़ें