*राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान मे प्रथम वर्ष का विदाई समारोह पी एम ओ डॉ राजेंद्र मौर्य के मुख्य आतिथ्य मे हुवा आयोजित*

*केकड़ी 25 मई (पवन राठी )*
*राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में बी.एस.सी नर्सिंग के प्रथम बैच का विदाई समारोह आयोजित किया गया l समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार मौर्य रहे, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षक एवं समाजसेवी गोपाल लाल वर्मा एवं उपनियंत्रक डॉ. डी.डी. गुप्ता एवम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सविता मौर्य रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बड़ोला ने की l कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों,भाषण एवं नाट्य प्रतियोगिताओं में उत्शाह के साथ भाग लिया l श्री गोपाल लाल वर्मा ने विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवम कठिन परिश्रम करके लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया l प्राचार्य सुरेंद्र बड़ोला ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवम आभार ज्ञापित किया l*
*कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी मोनू पायक, फैकल्टी कमलेश कुमार शर्मा, कन्हैया लाल टेलर, अंकित उपाध्याय, समता गुर्जर आदि उपस्थित रहे l*

Leave a Comment

और पढ़ें