*गांधी पार्क योग समिति के कक्षा के शिक्षक जे पी सोनी राज्य स्तर पर हुये सम्मानित*

केकडी-25 मई (पवन राठी )*
*पतजंलि विश्वविद्यालय एवं भारत स्वाभिमान व पतजंलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोटा में आयोजित योग सेमिनार एवं कार्यकर्ता सम्मेलन तथा योग धर्म से राष्ट्रधर्म समागम में केकड़ी के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में संचालित योग कक्षा को राज्य की आदर्श एवं उत्कृष्ट योग कक्षा के रूप में चयनित करते हुए योग कक्षा के संचालक जे.पी. सोनी को सम्मानित किया गया।*
*योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य एवं पतजंलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी ने स्मृति चिन्ह देकर योग शिक्षक जे.पी. सोनी को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के संरक्षक महेंद्र यादव व कुलभूषण बैराठी, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी अरविंद कुमार पांडे, महिला पतजंलि योग समिति की राज्य प्रभारी सरिता गुर्जर,  पतजंलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, एलन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी,*युवा भारत प्रभारी संदीप कासनिया, किसान सेवा प्रभारी बलदेव सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आनन्द आर्य, राज्य कार्यालय प्रभारी कर्मपाल यादव सहित अन्य मंचासीन अतिथि मौजूद रहे। ज्ञातव्य है कि कोटा के इंद्रा विहार स्थित समर्थ एलन केरियर इंस्टिट्यूट के सदभाव सभागार में आयोजित 3 दिवसीय योग सेमिनार में राज्य के विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पतजंलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का आधार है।*
*उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और बीमारियों से बचने के लिए नियमित योग बेहद आवश्यक है। योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है।*
*स्वामी जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योग को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।*
*योग सेमिनार में केकड़ी से भारत स्वाभिमान संयोजक सत्यनारायण सोनी, पतजंलि योग समिति के सह तहसील प्रभारी सोहन लाल सिसोदिया, युवा भारत प्रभारी राजेन्द्र विजय, महिला पतजंलि योग समिति तहसील प्रभारी रेखा विजय सहित अन्य पदाधिकारी एवं केकड़ी के करीब 50 महिला पुरुष योग साधक मौजूद रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें