अब जन आंदोलन बना केकड़ी जिला बहाली आंदोलन -आंदोलन पंहुचा मुख्यमंत्री के निकट,*

*26 मई को जयपुर मे गूंजेगा जिला बहाली का संकल्प*

*अब नहीं रुकेगी केकड़ी की आवाज… 26 मई को जयपुर में गूंजेगा जिला बहाली का संकल्प*
*केकड़ी का मान चाहिए… हमें फिर से जिले का सम्मान चाहिए!*

*केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग अब जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। इसी कड़ी में सावर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने केकड़ी क्षेत्र के नागरिकों से 26 मई को जयपुर के बालावाला में सुबह 9 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की भावनात्मक अपील की है।*
*यहां से मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया जाएगा।*
*विश्वजीत सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि केकड़ी के मान, सम्मान और स्वाभिमान की यात्रा है। भीषण गर्मी और तपती सड़कों के बीच पदयात्री 160 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर जयपुर पहुंच रहे हैं।*
*उन्होंने लोगों से मार्मिक शब्दों में कहा—*
*“एक बार उन पैरों के छाले देखिए… जो केकड़ी के सम्मान के लिए धूप में तपते रहे। हम AC या बंद कमरों में बैठकर लंबे भाषण देने वाले नहीं है, विकास भाषणों से नहीं होता है,* *उसके लिए जमीनी धरातल पर चलना पड़ता है और लोगों की भावनाओं को महसूस करना पड़ता है साथ में* *चलकर..केवल बोलने से कुछ नहीं होता है, हमारा एक ही उद्देश्य है* *केवल केकड़ी जिला बने।*
*यह संघर्ष किसी व्यक्ति का नहीं, पूरे क्षेत्र की अस्मिता का संघर्ष है।*
*उन्होंने कहा कि केकड़ीवासियों की एक ही मांग है—*
*“केकड़ी को उसका खोया सम्मान लौटाया जाए और पुनः जिला बनाया जाए।”*
*जनता सड़क पर है… अब फैसला सरकार को करना है*
 *केकड़ी से जयपुर तक संघर्ष की पदचाप*
 *तपती धूप में भी हौसले बुलंद*
 *रास्तेभर पुष्पवर्षा और जनसमर्थन ने बढ़ाया उत्साह*
 *जिला बहाली को लेकर अब आर-पार की लड़ाई*
*26 मई — केवल तारीख नहीं*, *केकड़ी के स्वाभिमान की पुकार है आइये*

*अपने शहर, अपनी पहचान और अपने अधिकार के लिए एकजुट हों।*
*“केकड़ी का हक लेकर रहेंगे*
*केकड़ी फिर जिला बनाकर रहेंगे!*✊

Leave a Comment

और पढ़ें