*केकड़ी -सरवाड़ 24 मई (पवन राठी )*
*अजमेर जिले के सरवाड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कासीर के बंथली गांवमें सरकारी भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है।*जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 635 की राजकीय भूमि परक्वार्ट्ज और फेल्डस्फर का क्रेन से दिन-रात अवैध दोहन किया जारहा है। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं और स्थानीय प्रशासन कीमिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूदकार्रवाई नहीं हो रही। इससे सरकार को राजस्व नुकसान होने के साथ क्षेत्र में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से अविलंब सख्त कार्रवाई की मांग की है।*










