*”भैंस गई पानी मे” मुहावारे को सदर थाना पुलिस नें बदला “भैंस आई बाड़े मे” और चोरी गई भेंसे व गाय को  बरामद कर वापस पंहुचाया बाड़े मे*

केकड़ी 24 मई (पवन राठी )*
*“ आजकल चोरी की वारदातों में ज्वेलरी और मकानों की खबरें आम हैं, लेकिन मेवदा खुर्द में चोरों ने भैंस और गाय पर ही हाथ साफ कर दिया। भैंस चोरी कर फरार हुए आरोपी यह सोच रहे थे कि मामला ठंडा पड़ जाएगा, लेकिन केकड़ी सदर पुलिस ने उनकी यह गलत फहमी 24 घंटे में दूर कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 6 भैंस और 1 गाय बरामद कर वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जब्त किया। रामराज जाट की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचनें मे सफल रही । समीर मोहम्मद , श्रवण नाथ,  लाला , शंकर कालबेलिया  सांपला निवासी आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में चोरी कबूलने के बाद पशु बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा रही कि “भैंस गई पानी में” वाली कहावत को बदलते हुये सदर थाना पुलिस नें*भैंस आई बाड़े मे”नई उक्ति गढ़ने मे सफल रही और चोरी गई भेंसो व गाय को वापस बाड़े मे पंहुचा कर राहत की सांस ली lपुरानी  कहावत यहां नहीं चलीl*

Leave a Comment

और पढ़ें