*गौरव सेनानी प्रकोष्ठ की नई कार्रतकारिणी  मे हुई रिक्त पदों पर नियुक्तियां*

*हवलदार भवरलाल चौधरी उपाध्यक्ष , गोपाल सिंह कच्छावा  सचिव, शराफत अली  संगठन मंत्री, व हरलाल  को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया*

*केकड़ी 24 मई (पवन राठी )*
*आज गौरव सेनानी प्रकोष्ठ की बैठक कर्नल दुर्गा लाल  संरक्षक के बदलोटिया कम्प्लेक्स पर संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से हवलदार भवरलाल चौधरी उपाध्यक्ष , गोपाल सिंह कच्छावा  सचिव, शराफत अली  संगठन मंत्री, व हरलाल  को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।*
*बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केकड़ी क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों को संगठन में सक्रिय किया जाएगा व अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। पूर्व सैनिकों के हितार्थ सीएसडी कैंटीन के बारे में भी विचार विमर्श किया गया । बैठक की अध्यक्षता गौरव सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिपाही कालूराम माली ने की ।* *बैठक में पूर्व सैनिक सुबेदार चैनसिंह राठौड़, हवलदार गोपाल सिंह कच्छावा, नायक महावीर माली, हवलदार भंवर लाल चौधरी, हवलदार रामगोपाल शर्मा, हवलदार हरलाल, हवलदार कमल किशोर माली, हवलदार शराफत अली, सिपाही रामस्वरूप जांगिड़, सहित कई पूर्व सैनिक व सैनिक परिवारों ने अपना योगदान दिया।*
*संचालन कर्नल दुर्गा लाल ने किया।*

Leave a Comment