*कनोज रात्री जागरण बाद सामूहिक भोज करने से बीमार होकर अस्पताल मे भरती हुये रोगियों की SDO सुरेश कुमार नें कुशल क्षेम पूँछी**डॉक्टर्स को सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश*

केकड़ी 22मई (पवन राठी )*
*उपखंड क्षेत्र केकड़ी के कनोज गांव में रात को जागरण के बाद आयोजित सामूहिक भोजन करने के बाद कई लोगों की तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी केकड़ी श्री सुरेश कुमार बुलाई अविलंब जिला चिकित्सालय केकड़ी पहुंचे l उपखंड अधिकारी केकड़ी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों व मरीजों से मुलाकात की l मरीजों से मुलाकात के दौरान  पाया  कि वर्तमान में सभी मरीजों की हालत ठीक है l उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया, कि  मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएं l*

Leave a Comment