केकड़ी 18मई (पवन राठी )*
*राजस्व कर्मचारी महासंघ के*
*आह्वान पर कर्मचारियों का प्रदर्शन*
*आरजीएचएस योजना मे *बदलावो के विरोध मे , राजस्व* *मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने प्रदेशव्यापी आन्दोलन का ऐलान कर दिया है। महासंघ के आव्हान पर आरजीएचएस योजना के कथित बदलावों, पदौन्नति को 6 माह से अधिक समय होने पर भी पदौन्नत 200 तहसीलदारों का पदस्थापन नहीं किये जाने, उपखण्ड कार्यालयों में पद सृजन एवं अन्य वित्तिय मांगों को लेकर सोमवार को कलक्टरों एवं उपखण्ड अधिकारियों को प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।*
*महासंध के प्रदेश सभाध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हित लाभ को बन्द करना चाहती है तथा कर्मचारियो की वाजिब मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है जिससे राज्य के 7 लाख कर्मचारियों में सरकार के प्रति उत्पन्न आक्रोष को देखते हुए आन्दोलन का आगाज किया गया है।*
*महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव ने सभी कर्मचारी संगठनों से आव्हान किया है कि आरजीएचएस योजना के निजीकरण एवं कर्मचारियों के अवकाश एन्केशमेन्ट एवं सेवानिवृति पर समय पर समस्त परिलाभ नही मिलने से कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सभी कर्मचारी संगठनों को आन्दोलन में शामिल होना चाहिए।*
*महामंत्री सुरेश तोबड़िया ने बताया कि राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा व मुख्य सचिव एवं चिकित्सा सचिव, कार्मिक सचिव, राजस्व सचिव से मिल कर आन्दोलन का नोटिस दिया गया था परन्तु कोई सकारात्मक पहल नहीं किये जाने से प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू किया है सोमवार को जिला कलक्टरों एव उपखण्ड अधिकारियों के कार्यालय बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। उन्होने सरकार को आगाह करते हुए बताया कि यदि शासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है एवं आरजीएचएस योजना को सुचारू नहीं किया जाता है तो अगले सोमवार को आगामी चरण की घोषणा कर उग्र आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा।*
*अति0 जिला कलक्टर केकड़ी को हरगोविन्दसिंह राठौड़, प्रदेश मंत्री के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन के समय प्रदेश महिला मंत्री प्रियंका शर्मा, शम्भुसिंह राठौड़, सुदेश पाराशर, अंकित शर्मा , जयप्रकाश प्रजापत, खुशबु दाधीच, कुनालसिंह भाटी, पंकज मेवाड़ा, अमरचंद प्रजापत, अमरचंद जाट, हीरालाल बलाई, सुनीता शर्मा, प्रहलाद जाट, उपस्थित रहे।*













