राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान  की प्रबंध कार्यकारिणी व श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की प्रबंध कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक  मे लिया निर्णय -महाराना कुम्भा लाइब्रेरी रहेगी अब निशुल्क

केकड़ी 16 मई (पवन राठी )*
*आज दिनांक 16 मई 2026 को राजपूत बोर्डिंग हाउस केकड़ी में आयोजित राजपूत बोर्डिंग हाउस संस्थान  की प्रबंध कार्यकारिणी व श्री क्षत्रिय सभा संस्थान की प्रबंध कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक  भूपेन्द्र सिंह  शक्तावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि  महाराणा कुम्भा पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों से अब कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा, उन्हें निशुल्क पढ़ने की सुविधा दी जाएगी। वहीं राजपूत बोर्डिंग हाउस में सोलर का कनेक्शन लेने व कनेक्शन का नाम बोर्डिंग हाउस के नाम से कराने का प्रस्ताव भी लिया गया। वहीं बैठक में  आगामी 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप जयंती के लिए केकड़ी परिक्षेत्र के आस पास की तहसीलों में निवास कर रहे लगभग सभी गांव ढाणियों से समाज बंधुओ को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है। साथ ही बैठक में महाराणा कुम्भा पुस्तकालय का चार्ज वार्डन श्री घीसू सिंह भाटी को सौंपा गया।*

*बैठक में  नरपत सिंह गुलगांव, शंकर सिंह गौड़, बहादुर सिंह पिपलाज, महेन्द्र सिंह ढोस, गोपाल सिंह कादेड़ा, अंबिका चरण सिंह, मोड़ सिंह राणावत, नाहर सिंह सावर, शिवराज सिंह अलाम्बू, चंद्रवीर सिंह चौसला, भगवान सिंह निमोद, शक्ति सिंह हरपुरा, धनराज सिंह प्रान्हेड़ा, महेन्द्र सिंह भराई, दिग्विज सिंह कन्नौज, भूपेन्द्र सिंह सापून्दा, रविन्द्र सिंह पिपलाज, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, विक्रम सिंह नयावास, निरंजन सिंह सापून्दा, आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।*

Leave a Comment

और पढ़ें