जिला अध्यक्ष माहेश्वरी समाज के लिए न्याती को मिला ब्यावर में क्षेत्रीय सभा का समर्थन*

*केकड़ी 15  मई (पवन राठी )*
*केकड़ी माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा केकड़ी के सक्रिय सदस्य अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल के सदस्य सत्यनारायण न्याती ने निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी, क्षेत्रीय सभा महामंत्री नौरतमल दुधानी एवं श्री माहेश्वरी मंडल केकड़ी के अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल के साथ ब्यावर माहेश्वरी क्षेत्रीय सभा के सदस्यों व पदाधिकारी से समर्थन प्राप्त करने के लिए श्री माहेश्वरी भवन ब्यावर में उपस्थित हुए।*
*श्री महेश्वरी पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष दिलीप जाजू ने एस एन न्याती का स्वागत करते हुए कहा कि ब्यावर समाज के जिला सभा के समस्त 26 मतदाता एस एन न्याती के साथ है। क्षेत्रीय सभा के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ एल एन बल्दुवा ने कहा कि 2 सत्र से आपका समाज के प्रति जिला अध्यक्ष पद के लिए त्याग व समर्पण है अतः 31 वे सत्र में हम सभी ब्यावर के मतदाता आपके साथ हैं।* *निवर्तमान महामंत्री रमेश एच माहेश्वरी ने एस एन न्याती को पूर्ण समर्थन देने का आव्हान किया। वर्तमान क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष जुगल किशोर मणीयार, मंत्री पुरुषोत्तम जाजू एवं जिला अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, उपाध्यक्ष रमेश भराडिया, महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य सूर्य प्रकाश झंवर, हरीश मूंदड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुमान मल झंवर, जुगल किशोर मणिहार, राजेश कुमार झंवर, मध्य राजस्थान कार्यकारी मंडल सदस्य अमरचंद मूंदड़ा, चंद्रप्रकाश भूतड़ा, महेश चित्तलांग्या, जिला सभा कार्य समिति सदस्य अजय सोमाणी, सुनील जेथलीया, सुनील झंवर, जिला सभा कार्यकारी मंडल सदस्य कैलाश चंद्र जाजू, गोविंद नारायण धुत, जयप्रकाश बजाज, ज्ञान प्रकाश जेथलीया, नंदकिशोर जेथलिया, दिलीप कुमार जाजू, नरेंद्र कुमार माछर, प्रकाश भूतड़ा, सुशील कुमार झंवर, जयकिशन बलदुवा सहित सभी ने तन मन से सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। जिला अध्यक्ष प्रत्याशी एस एन न्याती ने चुनाव के दिन सभी को केकड़ी आकर मत व समर्थन देने का न्योता दिया।*

Leave a Comment

और पढ़ें