*केकड़ी 15 मई (पवन राठी )*
*सावर के निवर्तमान पालिकध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत द्वारा केकड़ी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ के समाधान एवम केकड़ी जिले की बहाली की मांग को लेकर 18 मई को सावर से जयपुर तक पैदलमार्च (कूच) निकाला जा रहा है उसके लिए शक्तावत द्वारा लिखित रूप मे 13मई को जिला बार एसोसिएशन से इस पद मार्च के लिए समर्थन की मांग की गई थी l*
*शक्तावत की उक्त मांग पर बार द्वारा विचार विमर्श कर उक्त कूच को समर्थन देने का लिखित पत्र बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत द्वारा शक्तावत को भेजा गया है l*
*गौर तलब है की केकड़ी जिला बहाली की मांग को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा लम्बे समय से आंदोलन किया जा रहा है एवम प्रत्येक माह की 28 तारीख को ब्लैक डे मानाया जाता है l*
*बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत का कहना रहा की केकड़ी जिला बहाल करने को लेकर जो भी आंदोलन होंगे बार एसोसिएशन केकड़ी उसको अपना समर्थन देगी l*
*केकड़ी बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत नें बताया की ज़ब पैदल कूच केकड़ी नगर की सीमा मे 19 मई को प्रवेश करेगा तब बार द्वारा उसकी अगवानी की जाएगी और केकड़ी शहर की सीमा के अंत तक बार अध्यक्ष के नेतृत्व मे बार सदस्य गण कूच मे 19 मई को सुबह से साथ रहेंगे l*











