*राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के रोवर स्काउट*

*केकड़ी 14मई (पवन राठी )*
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा पुष्कर घाटी, अजमेर में 8 मई 2026 से 12 मई 2026 तक आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी के रोवर स्काउट ने भाग लिया।*
*महाविद्यालय प्राचार्य डॉ किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशन में रोवर लीडर शहजाद अली के नेतृत्व में दिलखुश धोबी, सूरज माली, मोहम्मद दानिश अली, राम सहाय गुर्जर, दशरथ सिंह, जयवर्धन पंवार एवं कुलदीप कसौटीया ने शिविर में सहभागिता निभाई।*
*शिविर के दौरान रोवर स्काउट्स को अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता एवं स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की।*

Leave a Comment

और पढ़ें