*केकड़ी 13 मई (पवन राठी )*
*सावर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विश्व जीत सिंह द्वारा जन समस्याओ एवम केकड़ी जिला बहाली कि मांग को लेकर 18मई से सावर से जयपुर के लिए पैदल मार्च कि घोषना की गई थी l*
*उक्त पैदल मार्च के लिए विश्व जीत सिंह द्वारा केकड़ी जिला बहाली के लिए आंदोलन रत जिला बार एसोसिएशन केकड़ी से समर्थन माँगा गया l*
*जिला बार एसोसिएशन केकड़ी अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि बार ने उक्त पैदल मार्च को समर्थन डे दिया है lसाथ ही कुमावत ने बताया कि जिला बार एवम पैदल मार्च दोनों का केकड़ी जिला बहाल हो का मकसद होने से यह समर्थन दिया गया है l*











