*जयपुर -केकड़ी 03 मई (पवन राठी )*
*जयदीप बिहाणी,भाजपा विधायक श्री गंगानगर एवं RUIDP के सहायक अभियंता श्री जगनलाल बैरवा के बीच हुई मारपीट के प्रकरण की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं तथ्यात्मक जाँच सुनिश्चित करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी(अनुसूचित जाति विभाग) की प्रदेश अध्यक्ष श्री मति ममता भूपेश द्वारा एक 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। जाँच कमेटी का संयोजक अजमेर संभाग प्रभारी श्याम लाल जी बैरवा(केकड़ी)को बनाया गया है।जाँच कमेटी को सात दिवस में अपनी जाँच रिपोर्ट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग कार्यलय पर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। कमेटी में डॉ डी के मेघवाल महासचिव, कार्यलय प्रभारी,श्री राजेश नागर जिला अध्यक्ष श्रीगंगानगर,श्री हरि सिंह बरोड़ महासचिव,श्री मनोज कुमार बैरवा सचिव एवं कार्यलय सहप्रभारी को शामिल किया गया है।*










