महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पुलिस थाना केकडी सदर द्वारा दी कानून की जानकारी*

*केकड़ी दिनांक 2 मई 2026 (पवन राठी )*
*महिला अधिकारिता विभाग अजमेर एवं पर्यावरण सुधार समिति झुंझुनू के संयुक्त तत्वाधान में घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की जानकारी हेतु साई बुटीक प्रशिक्षण संस्थान पांडू शीला के पास बोहरा कॉलोनी केकड़ी में संस्था प्रधान कोमल शर्मा की उपस्थिति में कार्यशाला रखी गई सामाजिक काउंसलर श्रीमती अनुराधा मेघवंशी ने केकड़ी मे महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र कब खोला गया व पीड़िता किस तरह से अपना परिवाद दर्ज करा सकती है उसकी जानकारी दी तथा साथ ही विधिक काउंसलर श्रीमती सीता शर्मा ने कानून द्वारा महिलाओं को जो सहायता दी जाती है तथा महिलाओं के लिए व बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा व केंद्र सरकार द्वारा जो योजनाएं चला रखी है उसकी जानकारी दी तथा साथ ही कानून में उपलब्ध उपचारों की भी विस्तार से जानकारी दी तथा साथ ही बताया कि अपराधों के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिएl*

Leave a Comment

और पढ़ें